बदायूं, अप्रैल 4 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर भूड़ वाली ज्यारत के पास पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रही बस में सवार श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पांच श्रद्धालुओं ने एक श्रद्धालु की पिटाई कर दी, जिससे बस में अफरातफरी मच गई। घायल श्रद्धालु को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हाथरस से श्रद्धालु बस में सवार होकर पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार को करीब साढ़े बारह बजे बस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। बस में सवार पांच श्रद्धालुओं ने मिलकर 38 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र राकेश की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मारपीट के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.