बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर बचे यात्री
वाराणसी, मई 27 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) स्थित हाइवे पर मंगलवार देर शाम साढ़े सात बजे विंध्याचल से सवारी लेकर वाराणसी आ रही रोडवेज बस में आग लग गई। तेज लपट देख यात्री सहम गए। कुछ दरवाजे से तो कुछ यात्री इमरजेंसी खिड़की का शीशा तोड़कर कूदकर बाहर निकले। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वाराणसी परिक्षेत्र की रोडवेज बस विंध्याचल से 46 सवारी लेकर निकली थी। जैसे ही बस कछवांरोड ओवरब्रिज से नीचे उतरी, इंजन की तरफ से आग की लपट दिखाई दी। यात्री चिल्लाने लगे। चालक चंद्रिका प्रसाद ने बस चित्रसेनपुर के पास एक ढाबे के सामने खड़ी की। यह भी पढ़ें- बिखरे सामान, सीटों के नीचे फंसे यात्री और अपनों को पुकारती आवाजें इस बीच कई यात्री आपात खिड़की का शीशा तोड़कर कूद गए। बस में बैठी सवारियों और ढाबे पर मौजूद लोगों ने पानी डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.