बस में युवक की हालत बिगड़ी, हजारों की नगदी, मोबाइल गायब
कन्नौज, अगस्त 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला 21 वर्षीय युवक बस में गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर बस को रुकवाया और युवक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम गढिय़ा पाह, चपुन्ना निवासी सत्यम सिंह (21) पुत्र दुर्वेश सिंह दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे सत्यम गुडग़ांव से तिर्वा जाने वाली रामराज स्लीपर टूरिस्ट बस में सवार हुआ था। उसने परिजनों को फोन कर बताया था कि वह सुबह तक घर पहुंच जाएगा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने सत्यम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने थाना सौरिख पहुंचकर पुलिस को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.