गोरखपुर, मई 3 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। रोडवेज बस में यात्रा कर रहा एक युवक रविवार की शाम को किसी बात से नाराज होकर परिचालक से भिड़ गया। युवक बस के सामने आकर हंगामा करने लगा और बस का शीशा तोड़ने लगा। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, बस चालक यात्रियों को लेकर महराजगंज चला गया। जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक गोरखपुर से महराजगंज जाने को बस में बैठा था। रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी परिचालक से कहासुनी हो गई। इस पर चालक गुलरिहा थाना के भटहट चौकी क्षेत्र के बरगदही में फोरलेन सड़क पर रेडियो स्टेशन के पास बस रोक दिया। बस रुकते ही युवक बस के सामने आकर हंगामा करने लगा।लोगों के समझाने का प्रयास भी विफल रहा। इसी बीच कई यात्री बस से उतर कर अन्य सवारी से निकल गए। पुलिस मौके पर जाकर आरोपित को हिरासत में चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.