बस में यात्रा करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
फिरोजाबाद, जून 3 -- जसवंत नगर से अपने घर दिल्ली जा रहे एक यात्री की बस में यात्रा करते समय तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री के पास से मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के परिवार को घटना की सूचना दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बंटू कुशवाह (27) पुत्र छेड़ालाल निवासी देवामऊ थाना बलरई जिला इटावा बुधवार को जसवंत नगर से एक डबल डेकर (लग्जरी बस) बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। उसका पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता है। शिकोहाबाद के करीब बस के पहुंचते ही यात्री की तबीयत बिगड़ गई। जब साथी यात्रियों ने सहयात्री की तबीयत खराब देखी तो घटना की जानकारी बस के चालक, परिचालक को दी। बस चालक बस को लेकर अस्पताल के पास पहुंचा जहां यात्री को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.