दरभंगा, दिसम्बर 18 -- दरभंगा। दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में मंगलवार को पहुंची बस में एक वृद्ध मृत पाए गए थे। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के अरेर निवासी महेश्वर यादव (66) के रूप में की गई। मृतक के पुत्र जितेंद्र यादव ने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे। पटना स्थित आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। वे पटना जाने के लिए घर से निकले थे। दरभंगा से उन्हें पटना की बस पकड़नी थी। हालांकि वे बस में ही मृत पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.