रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो में तैनात विशेष श्रेणी परिचालक राहुल कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बस में मिला महिला यात्री का खोया मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया। रुद्रपुर-हरिद्वार मार्ग पर ड्यूटी के दौरान बस में एक महिला का करीब 25 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल छूट गया था। हरिद्वार पहुंचने पर बस की जांच के दौरान राहुल को मोबाइल इंजन के पास मिला। फोन लॉक होने के कारण संपर्क नहीं हो सका, लेकिन बाद में कॉल आने पर महिला ने अपना नाम पूनम बताते हुए मोबाइल अपना होने की पुष्टि की। सत्यापन के बाद परिचालक ने महिला के भाई को मोबाइल सौंप दिया। उनके इस कार्य की यात्रियों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...