बस में महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी जिंदा जले
नोएडा, सितम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात आग का गोला बनी एसी स्लीपर बस में जिंदा जले सभी नौ लोगों के शवों की पहचान हो गई। गुरुवार को छह शवों की पहचान हो गई थी। शुक्रवार को तीन अन्य शवों की भी पहचान हो गई। इनमें महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस बुधवार की रात जेवर कोतवाली क्षेत्र में आग का गोला बन गई थी। बस में आग लगने से नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। करीब 25 यात्रियों ने बाहर कूद कर अपनी जान बचाई थी। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग के बाद भाजपा नेता की पत्नी-बेटा लापता, खोज जारी हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शवों की गुरुवार की देर शाम तक पहचान हो गई थी। परिजनों ने किसी तरह अपनों की पहचान की थी। तीन शवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.