बदायूं, अप्रैल 16 -- प्राइवेट बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पांच महिलाओं पर शक जताया गया है, जिनकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरुगांव के रहने वाले रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सिंह दो अप्रैल को दातागंज तिराहे से प्राइवेट बस में सवार होकर सिताबनगर जा रही थीं। उनके पास एक बड़ा बैग था, जिसमें एक छोटा पर्स रखा था। यह भी पढ़ें- बुर्का पहने महिला ने ई-रिक्शा में बैठी महिला के जेवरात उड़ाए पर्स में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, एक चैन, दो अंगूठियां और चार हजार रुपये नकद रखे थे। बस में अन्य सवारियां भी थीं और यात्रा सामान्य रूप से चल रही थी।किसरूआ बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.