मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ से मवाना जा रही एक महिला को भैंसाली बस अड्डे पर एक युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसका बैग लेकर फरार हो गया। महिला ने थाना सदर बाजार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद के गोविंदपुरी निवासी रीता त्यागी पत्नी श्यामसुंदर ने बताया कि उसका मायका हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव में है। मंगलवार को वह भतीजे की शादी में शामिल होने मायके आ रही थी। बैग में कपड़े, 25 सौ रुपये व अन्य सामान था। उसने भैंसाली बस अड्डे पर मवाना की बस की जानकारी यहां खड़े दो लोगों से की। एक युवक ने बताया कि वह मवाना जा रहा है। रीता ने बताया कि मवाना की बस आने पर युवक उसका बैग लेकर उसके साथ बस में चढ़ गया। युवक ने उसे पानी की बोतल दी। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आया तो बैग व गले का सोने का मंगलसूत्र गायब था। उधर, सदर बाजार इंस्पेक्टर इन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.