अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मेरठ से आगरा जा रही सोहराब गेट डिपो की बस यूपी 78 एचटी 8952 में उस समय यात्री गुस्से में आ गए जब आगरा जा रही बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लग गई। बस में प्राथमिक उपचार का कोई सामान नहीं था। टोल के बाद यात्रियों से शोर मचाने पर बस को हॉस्पिटल पर रोका गया। मामले के मुताबिक आगरा, लोहामंडी निवासी 70 वर्षीय कुमकुम गुप्ता परिवार के साथ खुर्जा शादी समारोह गुरुवार को शाम पौने छह बजे सोहराब गेट डिपो की बस से वापस लौट रहीं थी। वह खिड़की की तरफ बैठी थी। परिवार के मुताबिक रास्ते में बस तेज गति से चलाने के चलते डिवाइडर पर उछल गई। यात्री भी बस के साथ उछले। इस दौरान कुमकुम का सिर ऊपर समान रखने को बनी ग्रिल से टकरा गया। सिर से खून की धार बहने लगी। बेटे विकास ने रुमाल से सिर दबाकर खून रोकने का प्रयास किया। लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.