औरैया, अगस्त 23 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली से बस में सवार होकर जीजा के घर आ रहे युवक को रास्ते में जहरखुरानी का शिकार बना लिया गया। आरोप है कि सहयात्री ने बातचीत में फंसाकर उसे नशीला पदार्थ मिला बिस्कुट खिला दिया। बेहोश होने के बाद उसका मोबाइल लेकर आरोपित फरार हो गया। रविवार सुबह युवक पुराने अछल्दा बस स्टैंड पर खड़ी बस में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मुरा गांव निवासी अभिषेक शनिवार रात नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस में सवार होकर अछल्दा थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अपने जीजा प्रेमचंद के घर आ रहा था। यात्रा के दौरान बस में मिले एक अज्ञात यात्री ने उससे बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने अभिषेक को खाने के लिए बिस्कुट दिया। बिस्कुट खाने के कुछ समय बाद अभिषेक बेहोश हो गया। आर...