बस में बिगड़ी यात्री की तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित
उन्नाव, मई 26 -- बीघापुर। थाना क्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित अकबाबाद टोल प्लाजा के पास सोमवार दोपहर रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बस चालक ने तत्काल बस रोककर एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इंदामऊ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली थाना लालगंज क्षेत्र के गरीब का पुरवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय श्रीपाल निर्मल पुत्र जगन्नाथ कानपुर इलाज कराने गए थे। दवा लेने के बाद वह झकरकटी रोडवेज बस स्टैंड से बस पकड़कर अपने गांव लौट रहे थे। अकबाबाद टोल प्लाजा के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर बस चालक ने बस रोककर उन्हें नीचे उतारा और एंबुलेंस से सौ बेड अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक श्रीपाल के बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.