बस में पीछे से डंपर ने मारी टक्कर,25 छात्र-छात्राएं सुरक्षित
कानपुर, अगस्त 11 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मंटोरा पुल के पास हाईवे पर बस के पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भौती, कानपुर नगर के 25 छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं। मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे अकबरपुर की ओर से बस यूपी 77 बीएन 6396 आ रही थी। जैसे ही बस मंटोरा पुल के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बीआर 28 जेबी 3061 डंपर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस में सवार सभी 25 छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहे। हादसे के बाद छात्र-छात्राएं दूसरे साधनों से अपने कॉलेज के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। इस संबंध में रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.