हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर। तेज रफ्तार दो बाइक सवार एक ट्रैवलर बस में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। घायलों के साथियों ने बस में तोड़फोड़ भी की है। शहर के रमेड़ी मुहल्ला निवासी अंकित तिवारी व अनिरुद्ध बुधवार की रात रानी लक्ष्मीबाई तिराहे की तरफ से बाइक में सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में आलोक नर्सिंग होम के पास एक ट्रैवलर बस में पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे इनके साथियों ने बस में तोड़फोड़ भी की। दोनों को रात में ही कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि घायलों के वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.