बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट
उन्नाव, जुलाई 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। दिल्ली से लौट रहे एक युवक के साथ बस यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। युवक को बेहोश कर नकदी, मोबाइल और सामान लूट लिया। होश खो चुके युवक को बस चालक मियांगंज चौराहे पर उतारकर चला गया, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। माखी थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी दुर्गेश पुत्र राजबीर दिल्ली की एक इलेक्ट्रिक उपकरण निर्माण कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को आनंद विहार बस अड्डे से परिवहन निगम की बस से घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर उसके पास रखे 15 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और कपड़े व खाने-पीने के सामान से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह बस चालक बेहोश युवक को मियांगंज चौराहे पर उतारकर आगे बढ़ गया। चौराहे स्थित दुकान पर काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.