इटावा औरैया, जुलाई 5 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर नोएडा से इटावा आ रही स्लीपर बस में जहरखुरानी की वारदात में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित यात्रियों ने बताया कि आगरा टोल प्लाजा के पास बस बदलने के दौरान एक युवक ने विश्वास में लेकर उन्हें कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद सभी यात्री बेहोश हो गए और जहरखुरानी गिरोह उनके बैग, मोबाइल फोन, नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रौसी निवासी मोहित पुत्र अनिल कुमार पाल ने बताया कि वह शुक्रवार रात नोएडा के सेक्टर-37 से स्लीपर बस में इटावा के लिए सवार हुआ था। यह भी पढ़ें- स्लीपर बस में पांच यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार,मोबाइल-नकदी लूटी आगरा टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद चालक और हेल्पर ने बताया क...