गोरखपुर, मई 4 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदहीं में सरकारी बस में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।महराजगंज के मधुबनी गांव निवासी बस चालक तुलसी यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह 3 मई की शाम गोरखपुर से महराजगंज जा रहा था। बस में सवार श्यामदेउरवां क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी दीपक कुमार किसी बात को लेकर यात्रियों से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने चालक और परिचालक से भी अभद्रता की। आरोप है कि बरगदही रेडियो स्टेशन के पास बस रुकवाकर उसने ईंट से बस के शीशे तोड़ दिए और चालक-परिचालक के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। यह भी पढ़ें- बस में यात्रा कर रहा युवक परिचालक से भिड़ा रास्ते में की तोड़फोड़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.