मथुरा, जनवरी 1 -- मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत भरतपुर मार्ग पर चलती बस में चढ़ते समय पैर स्लिप होने पर गिरने से मजदूर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। गांव करुणावास,डिवाई,बुलंदशहर निवासी गुलवीर (26) सेवर, भरतपुर क्षेत्र के समीप ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताते हैं कि वह रात करीब दस बजे भरतपुर मार्ग पर मुडेसी गांव पर ब्रजवासी होटल के समीप बस में बैठ रहा था। आरोप है कि तभी चालक ने बस को लापरवाही से चला दिया। इसके चलते गुलवीर बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इस मामले में पिता की तहरीर पर बस च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.