लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग के शनि मंदिर चौराहे में बस पर चढ़ने के दौरान तीन युवतियों ने एक वृद्ध महिला के बैग से लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। महिला को सीट पर बैठने के दौरान घटना की जानकारी हुई। घटना नौ फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता ने पीजीआई थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अंत में पीड़िता के परिजनों ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्नाव के भगवंत नगर निवासी शुभम सैनी रजनी खंड आशियाना में रहते है। उन्होंने बताया कि वह मां के साथ बीती 9 फरवरी की सुबह करीब 11.55 बजे तेलीबाग के शनि मंदिर चौराहे से भगवंत नगर उन्नाव जाने वाली कैसरबाग डिपो की बस पर चढ़ने जा रहे थे। वह पहले चढ़ गए और मां बस पर चढ़ रही थी। इस दौरान मां के आगे एक युवती थी और पीछे दो युवतियां थी। बस में चढ़ने के दौरान मां के बैग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.