एटा, फरवरी 25 -- बस में चढ़ते समय चोर ने महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में जेवरात, नकदी रखी हुई थी। पर्स चोरी करने के बाद चोर मौके से भाग गया। पीड़िता ने चोर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला फिरोजाबाद थाना रजावली के गांव भैंसाबृजपुर निवासी रचना पत्नी आशीष सिंह सिसौदिया ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीस फरवरी को नगला बीच जाने के लिए बस स्टेंड आई थी और बस स्टेंड से ससुर के साथ बस में चढ़ रही थी। बस में चढ़ते वक्त चोर ने पर्स चोरी कर मौके से भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली नगर में पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि पर्स में पांच सोने की अंगूठी, एक चेन, दो जोडी कान की बालिया, कुंडल, 7200 रुपये रखे हुए थे। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई खा...