रायबरेली, अप्रैल 29 -- बछरावां, संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर बुधवार शाम निगोहां से एक महिला लखनऊ से बांदा जा रही थी। वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बांदा डिपो पर बैठी और उसने टिकट नहीं लिया। इस पर कंडक्टर द्वारा टिकट लेने को कहा गया। इसी बीच महिला आग बबूला हो गई और कंडक्टर से बहस करने लगी। उसने पूरे मामले की सूचना अपने परिजनों को दे दी। जैसे ही बस बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची तभी एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोग पहुंच गए और बस में चढ़कर कंडक्टर की पिटाई कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आईं । दबंगों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए । कंडक्टर रामनरेश का कहना है कि उनको मारा पीटा तथा उनकी सरकारी टिकट की पर्ची का बंडल अज्ञात लोग उठा ले गए। उसने मामले की तहरीर कोतवाली में तहरीर दी है । थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि तहरीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.