नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूपी रोडवेज की बस के रंग में रंगी डग्गामार बस में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में रोका और नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की बस में सवारी नहीं थी। दमकल की टीम ने आग को बुझाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे एक निजी बस का चालक कासना स्थित सीएनजी पंप से बस में सीएनजी भरवा कर परी चौक की तरफ लेकर जा रहा था। जैसे ही बस रेडिसन होटल के सामने पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। चालक उदयवीर ने बस को साइड में रोका और नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया। पुलिस के मुताबिक बस में यात्री नहीं थे। अचानक इंजन में आग लगी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।रोडव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.