ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। ग्राम पंचायत भौरसिल के पास एक स्लीपर बस में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे लगाया और फिर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटनाक्रम के दौरान यात्रियों में चीखपुकार मची रही। पर्यटकों से भरी एक बस बंगलुरू से चलकर नेपाल जा रही थी। रविवार दोपहर यह बस ग्राम पंचायत भौरसिल स्थित झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से गुजर ही रही थी कि तभी उसके नीचे से अचानक धुआं उठता यात्रियों में हड़कंप मच गया। उनमें चीखपुकार मच गयी। मामले की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तत्काल बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकला। इस बीच कई यात्री खिड़कियों से बाहर कूदते नजर आए। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बस का पहिया ब्रेक शू से रगड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.