बस-बाइक की टक्कर में वृद्धा की गई जान
बलिया, मई 18 -- बलिया। बस-बाइक की टक्कर सोमवार को महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर बस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। नरही थाना क्षेत्र के करंजा माफी निवासी 60 वर्षीय कौशल्या देवी अपने पुत्र अनिल राजभर के साथ बाइक से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए शहर के शिवरामपुर घाट पर जा रही थीं। बताया जाता है कि महावीरघाट-शिवरामपुर मार्ग पर ग्रीनफिल्ड-वे अंडरपास से कुछ दूरी पर गंगा तट से लोगों को लेकर लौट रही बस से बाइक की टक्कर हो गयी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी वृद्धा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.