सीवान, मार्च 21 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को कोइरीगांवा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों युवक बड़हरिया से करबला की ओर जा रहे थे, तभी सिवान की तरफ से आ रही एक बस से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, इससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों और पुलिस को सूचना दी व सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.