भभुआ, मार्च 9 -- पेज तीन भभुआ। शहर के अखलासपुर बस पड़ाव से झोला में रखे 80 हजार रुपये लेकर एक व्यक्ति भाग गया। उक्त मामले में भभुआ थाना क्षेत्र के कबार काली स्थान के पुजारी शिवमूरत बिंद ने नगर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें कहा गया है कि 8 मार्च की सुबह नौ बजे अखलासपुर बस पड़ाव में गया था। वहां से नौवा गांव का एक व्यक्ति झोला में रखे 80 हजार रुपया लेकर भाग गया। वह गणेश की की मूर्ति खरीदने व भंडारा करने के लिए चंदा करके 80 हजार रुपया जमा किए थे। जब वह अन्य लोगों के साथ आरोपित के घर पैसा मांगने गए, तो उनकी लड़की ने कहा कि वह घर पर नहीं आया है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. चोरी की गयी बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव से चोरी गयी बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार क...