हापुड़, मई 9 -- हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित मुल्ला कालोनी निवासी मोहसिन ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी जिला बिजनौर के शेरकोट निवासी चालक मोहम्मद अनीस चलता है । 22 अप्रैल की रात अनीस पिकअप गाड़ी को लेकर मुरादाबाद से दिल्ली लौट रहा था। देर रात करीब 11 बजे जैसे ही वह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंचा, तभी तेज गति और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इत...