बस-पिकअप की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर
जौनपुर, मई 21 -- सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन हाइवे 731 पर बछुआर गांव के पास बुधवार की देर रात वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही पीवीसी पाइप लदी पिकअप की लग्जरी बस से टक्कर हो गई। इससे पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय जगदीश लोधी पुत्र सुद्दीर, 32 वर्षीय विजय पुत्र जगदीश लोधी तथा सत्यम पुत्र सुरेंद्र निवासीगण मूर्तियां, थाना लोनी, बाराबंकी के रूप में हुई। इनमें से जगदीश लोधी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एक घायल लगभग घंटे भर उसी में फंसा रहा। यह भी पढ़ें- पिकअप-कार की भिड़ंत में हरियाणा के कारोबारी समेत दो की मौत, पत्नी व बेटा घायल टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.