बस पलटने के मामले में चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस
गाजीपुर, मई 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे पखनपुरा ईदगाह के पास गड्ढे में बस के पलटने से यात्री मलिकपुरा के प्रदीप कुमार राय की मौत के मामले में बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। मृतक के पिता शिववचन राय की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे के दौरान एक यात्री के लापता होने की आशंका पर पानी से भरे गड्ढे में पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराया लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार गड्ढे में कोई भी यात्री नहीं डूबा है। बता दें कि शुक्रवार की देर शाम गाजीपुर से भरौली की ओर जा रही निजी बस पखनपुरा ईदगाह के पास बैक करने के चक्कर में पानी से भरे गड्ढे में पलट गई थी। हादसे में एक यात्री प्रदीप कुमार राय की मौत हो गई थी। वहीं बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.