समस्तीपुर, जनवरी 28 -- समस्तीपुर | नगर थाने की पुलिस ने ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के समीप चार वर्ष पूर्व एक बस पर हुए गोली फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के शिवनारायण सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में की गई है। बताया गया कि घटना के बाद से उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। ताजपुर थाना की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच नगर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया है। अब ताजपुर पुलिस उक्त मामले में अग्रेतर कर्रवाई करेगी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि ताजपुर थाना के एक कांड में उक्त आरोपी की पुलिस को तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.