नोएडा, मार्च 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एक ढाबे के निकट बस पर चढ़ते समय महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जेवर कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के हर्ष विहार में रहने वाली 55 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा शनिवार की रात एक बस में सवार होकर जा रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ढाबे पर सुबह करीब 3:00 बजे चालक ने चाय पीने के लिए बस को रोका। इसी बीच अचानक बस स्टार्ट नहीं हुई। कुछ सवारी बस में धक्का लगने लगी। इसी बीच महिला पुष्पा बस में चढ़ने लगी और अचानक से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने की वजह से महिला को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी गई। मामले की जांच के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.