लखनऊ, फरवरी 26 -- सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ चौराहे पर गुरुवार सुबह एक सुरक्षाकर्मी को अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लग गई। बस में चढ़ते वक्त अचानक गोली चल गई और सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। गोली चलते ही बस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के ककरारी गांव निवासी बिंदालाल अहिमामऊ स्थित एक बिल्डिंग में सुरक्षाकर्मी है। वह गुरुवार सुबह अहिमामऊ चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए नगर बस में चढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे सुरक्षाकर्मी के बाएं हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में घबरा गए और पुलिस कंट्रोल रूम पर गोली चलने की सूचना दी। सुशां...