अमरोहा, जुलाई 10 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में बुढ़नपुर स्थित एक ढाबे के सामने गुरुवार शाम गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस मुरादाबाद से मेरठ की ओर जा रही थी। तभी रोडवेज बस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट मारकर हमला कर दिया गया। हमले में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बस का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने डिडौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बस चालक से की मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...