गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम। दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की सिटी बस के 82 परिचालक बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे परिवहन व्यवस्था चौपट हो गई। इस दौरान कई रूटों पर बस न मिलने से यात्रियों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ा। जीएमसीबीएल बेड़े में 150 सिटी बस हैं। सेक्टर-10 और सेक्टर-52 के डिपो से चलती हैं। इसके लिए करीब 400 परिचालकों की नियुक्ति की गई है। बुधवार सुबह गुरुग्राम से 67 बस और बल्लभगढ़ में 15 बस परिचालकों के अभाव में नहीं चली। वेतन न मिलने से परेशान परिचालक सेक्टर-10 बस डिपो में जीएमसीबीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के बाहर बैठ गए। एक परिचालक ने बताया कि वे हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत भर्ती हैं। दिसंबर और जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.