गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह बस पड़ाव में मारपीट हुई है। मारपीट बक्सीडीह रोड निवासी अंकित कुमार पिता नीलू राम के साथ हुई है। अंकित बस पड़ाव में एजेंटी का काम करता है। मारपीट का आरोप बस कंडक्टर कृष्णा हाड़ी पर लगाया गया है। इस संबंध में अंकित की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- पुरनानगर में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...