पूर्णिया, अप्रैल 10 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बस पड़ाव जानकीनगर की जमीन अप्रैल में मजिस्ट्रेट की निगरानी में खाली करायी जायेगी। इसके लिए जमीन मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। उक्त बातें एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रवीण कटियार ने दूरभाष पर बताई। बताया कि महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया सड़क पर जानकीनगर बस पड़ाव की जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। अप्रैल में जमीन को खाली कराया जाएगा। वहीं सड़क चौड़ीकरण के लिए बेलाचांद सुखिया, रामनगर फरसाही एवं मझुआ प्रेमराज सरसी में में जमीन खाली कराने का काम चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...