बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर के सुवंसा से पत्नी को दवा दिलाने जिला मुख्यालय जा रहे युवक को दिल्ली से वाराणसी जा रही लग्जरी ने रानीगंज के गाजी का बाग के पास सामने से टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने बस कब्जे में लेकर उस पर सवार लोगों को दूसरे वाहनों से वाराणसी भेज दिया। फतनपुर के सुरवा मिश्रपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश यादव सूरत में रहता है। वह दो महीने पहले घर आया था। इस बीच सुवंसा बाजार में घर बनवा रहा है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी 36 वर्षीय पत्नी निर्मला को स्कूटी से दवा दिलाने जिला मुख्यालय जा रहा था। वह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज के गाजी का बाग के पास पहुंचा तभी दिल्ली से वाराणसी जा रही एक लग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.