गोरखपुर, मई 13 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित बीजे डिग्री कॉलेज के पास गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, मोतीराम अड्डा निवासी छेदी पटवा (60) साइकिल से रामनगर करजहां चौराहे की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे यह भी पढ़ें- बस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, जा घुसी दुकान में के बाद बस आगे जाकर एक दुकान में घुस गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.