बिजनौर, अप्रैल 21 -- चंदक/मंडावर। मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा मोड़ के पास सोमवार देर रात विपरित दिशा से आ रही बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना मंडावर क्षेत्र के इनामपुर मोड़ के पास सोमवार रात लगभग नौ बजे बिजनौर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने मंडावर की ओर से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार बस के नीचे जा घुसा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बस से टकराकर बाइक सवार की मौत उसकी पहचान सोनू पुत्र राजसिंह निवासी गजरोला शिव थाना कोतवाली शहर बिजनौर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मंडावर सुमित राठी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.