नवादा, मार्च 19 -- रोह(नवादा), निज प्रतिनिधि नवादा जिले के रोह-कौआकोल पथ पर शेखपुरा मोड़ के आगे बुधवार की शाम एक यात्री बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस घटना में हर्षितपुर गांव निवासी शिवनन्दन शर्मा के पुत्र बीएमपी जवान मोती कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का 16 वर्षीय पुत्र जयकिश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने पाया कि उसके बाएं हाथ और दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। बेहतर चिकित्सा के लिए उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोती कुमार बक्सर जिले के डुमरांव में बीएमपी-4 में कार्यरत थे। वह अपने चचेरे भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए ड्यूटी से गांव जा रहे थे। बुधवार को दशकर्म था, लिहाजा शाम में रोह बाजार के सैलून में उन्होंने बाल मुंडवाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.