गिरडीह, अप्रैल 16 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान देवरी प्रखंड के खोरोडीह गांव निवासी दुखन साव और उनकी पत्नी जीवनी देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना में दुखन साव और उसकी पत्नी की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जमुआ से खोरीमहुआ की ओर तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बस ने सीधी टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कामडारा-बेड़ो मार्ग पर भीषण हादसा,दो शिक्षकों की मौत टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन त...