बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद
बिजनौर, सितम्बर 26 -- स्योहारा मार्ग पर गांव सरकथल सानी के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय आकाश पुत्र विजयपाल निवासी अमीनाबाद, थाना स्योहारा की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात कही थी। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से मामले में नया मोड़ सामने आया है। वीडियो में सड़क किनारे एक घर के बाहर लगे कैमरे में रोडवेज बस बाइक सवार को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद बस घर के सामने रुकती है और चालक बस को बैक कर मौके से ले जाता दिखाई देता है। बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन लिखा नजर आ रहा है, लेकिन नंबर या डिपो स्पष्ट नहीं है। कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र प्रताप ने बताया कि वीडियो अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं है। स्वजन की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.