बस ने बाइक सवार को कुचला, विरोध में हंगामा
गाज़ियाबाद, मई 14 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम डिग्री कॉलेज के सामने गुरुवार शाम तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।नगर की संजयपुरी कॉलोनी निवासी रामकिशोर का 20 वर्षीय पुत्र विकास भगवान गंज मंडी स्थित एक दुकान पर डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। गुरुवार को वह एक ऑर्डर देने के लिए गए थे। शाम साढ़े चार बजे वह ऑर्डर देकर वापस बाइक से आ रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर एमएम डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैशाली डिपो की रोडरेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.