गिरडीह, अप्रैल 10 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद-गिरिडीह एन एच पथ पर सोनबाद के पास गुरुवार को सवारी से भरी बस ने आगे जा रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन महिला शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हुआ है। घायल शिक्षिकाओं में गिरिडीह सिरसिया के रेखा देवी, आजाद नगर भंडारीडीह की शबनम प्रवीण और बड़ा चौक की सदफ प्रवीण शामिल हैं। ये सभी चकाई सरौन के एक निजी स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं।स्कूल से घर वापसी के समय सोनबाद के पास यह घटना हुई। घायल शिक्षिकाओं को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल व स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए गिरिडीह शहर भेज दिया गया। बताया जाता है कि गिरिडीह की ओर कार और बस जा रही थी। सोनबाद के पास पीछे से जा रही नाज ए सफर बस ने आगे चल रही कार को पीछे से ठोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.