बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- पलिया-निघासन के थाना मझगई के ग्राम बेला के पास एक बस ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर से सात घायल हो गए। वही एक वद्ध महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को शाम पंजाब से देवरिया जा रही एक डबल डेकर बस ने नौगवां से पलिया जा रहे एक ई-रिक्शा को ग्राम बेला के सामने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हादसे का मंजर देख सिहर उठे लोग टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा में बैठी सवारियां रिक्शा से बाहर जा गिरी। जिसमें एक वद्ध महिला राजेश्वरी (60) पति नेकीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.