हरिद्वार, अप्रैल 5 -- हरिद्वार,संवाददाता। तीन दिन की छुट्टी होने पर अन्य प्रदेशों से यात्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक परेशानी ऋषिकेश जाने वालों को हो रही है। रविवार को यात्रियों को ऋषिकेश जाने के लिए रोडवेज बस का कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस आई तो उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बस नहीं मिलने पर यात्रियों को अधिक पैसा खर्च कर ऑटो से जाना पड़ रहा है। दिल्ली निवासी रजनी ने बताया कि ट्रेन से हरिद्वार आए हैं। यहां से ऋषिकेश फिर देहरादून जाएंगे। ऋषिकेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार और रविवार घूमने के लिए आए हैं। यमुनानगर निवासी सतीश काला ने बताया कि एक बस आई थी वह भी भरी हुई थी। उसे जगह नहीं होने के कारण छोड़ दिया। ऋषिकेश जा रहे विवेक, शीतल ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। बाहर ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.