नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- - डीटीसी के वैकल्पिक इंतजामों से भी यात्रियों की परेशानी नहीं हुई हल - यात्रियों को कई बस स्टैंड पर करना पड़ रहा लंबा इंतजार, ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेने को मजबूर यात्री नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में डीटीसी बसों पर तैनात प्राइवेट ड्राइवरों की हड़ताल बुधवार को नौवें दिन भी जारी रही। हालांकि डीटीसी की ओर से कुछ डिपो में स्थायी और संविदा चालकों को लगाकर बसों का संचालन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा बसें अभी भी नियमित रूप से रूटों पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जो रोजाना बसों के जरिए दफ्तर, बाजार, अस्पताल और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचते हैं।

इन इलाकों में ज्यादा परेशानी हड़ताल के बीच कई डिपो में बसों को चालक डिपो से बाहर तो निकाल रह...