लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता शराब का सेवन करके बस चलाने वाले ड्राइवरों की खैर नहीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चेकिंग दलों को निर्देश दिए है कि बसों की चेकिंग के साथ ही बस ड्राइवरों की जांच ब्रेथ एनालइजर मशीन से की जाए। ताकि शराब पीकर बस चलाने से होने वाले बस हादसे को रोका जा सके। गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय क्षेत्र में तैनात यातायात निरीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षकों की बैठक ले रहे थे। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक ने संख्य लहजे में बसों की चेकिंग किए जाने के साथ साथ मार्ग पर ब्रेथ एनालाइजर से चालकों और परिचालकों का एल्कोहल टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं। यहीं नहीं चालकों परिचालकों के वर्दी में ड्यूटी न करने, ड्यूटी स्लिप सॉफ्टवेयर से जारी करने और मार्ग पर बस गंदी पाए जाने पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.