आगरा, जनवरी 23 -- ईदगाह डिपो में मार्ग पर बस संचालन के लिए ड्यूटी स्लिप जारी करने में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। डिपो के कर्मचारियों का आरोप है कि पेटीएम या नकद भुगतान करने पर ही चालक-परिचालकों को ड्यूटी स्लिप दी जा रही है। कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार की साक्ष्य सहित शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की है। शिकायत के आधार पर समय व्यवस्थापक को पटल से हटाकर अन्य पटल पर तैनात करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी आरोपी कर्मचारी को बचाने में जुटे हैं। आरोप यह भी हैं कि रुपये न देने पर चालक-परिचालकों को आवंटित मार्ग के बजाय विपरीत मार्ग पर भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.